दर्शकों को ना बॉक्स ऑफिस को भा रही है हिम्मतवाला!
हिम्मतवाला फिल्म अजय देवगन की अगली 100 करोड़ फिल्म होनी की कोशिश में असफल होती नज़र आ रही है। हिम्मतवाला फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है हालांकि फिल्म को रिलीज से पहले जितना हाइप किया गया था उस हिसाब से फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खराब नहीं कहा जा सकता। हिम्मतवाला फिल्म की रिलीज से से पहले कहा जा रहा था कि फिल्म अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार के फर्स्ट डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन फिल्म की रिलीज के कुछ ही घंटो बाद ये पता चल गया कि फिल्म सन ऑफ सरदार के कलेक्शन को दूर दूर तक छू भी नहीं पाएगी।
हिम्मतवाला फिल्म 1983 में रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक है। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में श्रीदेवी और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और श्रीदेवी के करियर की ये एक बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी। साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला को इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म कहा जा रहा था। निर्माताओं ने हिम्मतवाला फिल्म का रिलीज से पहले जबरदस्त प्रमोशऩ किया था लेकिन फिल्म के लिेए वो प्रमोशन कुछ खास काम ना आया। गुड फ्राइडे को हिम्मतवाला अकेली फिल्म थी जो रिलीज हुई थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा।
सुबह और दोपहर के शो के दौरान फिल्म को देखने यूपी, बिहार, गुजरात और राजस्थान के सिंगल स्क्रीन्स में कई लोग पहुंचे लेकिन देश के बाकी जगहों पर फिल्म को काफी बेकार रिस्पांस मिला। अजय देवगन और तमन्ना भाटिया की फिल्म हिम्मतवाला ने दोपहर और रात के शो के दौरान काफी अच्छी भीड़ इक्ट्ठा की लेकिन अजय देवगन की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार के कलेक्शन के आगे हिम्मतवाला का कलेक्शन काफी फीका रहा।


Click it and Unblock the Notifications











