हिम्मतवाला देखने की हिम्मत किसी में नहीं, हुई फ्लॉप

अजय देवगन और तमन्ना की फिल्म हिम्मतवाला को देखने की हिम्मत बहुत ही कम लोग कर पाए। साजिद खान की रीमेक फिल्म हिम्मतवाला ने पहले वीकेंड पर मात्र 30 करोड़ की कमाई की है। जबकि इस वीकेंड रिलीज होने वाली ये पहली इकलौती फिल्म थी और साथ ही फिल्म को टक्कर देने के लिए कोई भी बड़ी फिल्म आस पास नहीं थी। हिम्मतवाला फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार का कलेक्शन भी नहीं छू पाई। अजय देवगन के फैन्स फिल्म से काफी आस लगाकर बैठे थे और उन्हें फिल्म ने पूरी तरह से निराश कर दिया। साजिद खान को भी फिल्म की इस असफलता का अंदाजा नहीं था उन्हें लगा था कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी लेकिन हिम्मतवाला ने पूरी तरह से उनकी हिम्मत तोड़ दी।

हिम्मतवाला फिल्म 1983 में जीतेंद्र और श्रीदेवी की रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक थी। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को सफलता मिले इसलिए साजिद खान ने फिल्म में एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीदेवी को कास्ट किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी वही रखी जो 1983 में जीतेंद्र और श्रीदेवी की फिल्म की थी। यानी 29 मार्च। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल स्क्रीन्स पर हिम्मतवाला को अच्छा रिस्पांस मिला लेकिन सिर्फ यूपी, बिहार, गुजरात और राजस्थान में। लेकिन मल्टीप्लेक्सेस में फिल्म का रिस्पांस बहुत ही फीका था।

हिम्मतवाला फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी बेकार रिस्पांस मिला साजिद खान को उनके खराब निर्देशन के चलते काफी खराब कमेंट्स मिले। शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस में काफी गिरावट आई। जबकि फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन हिम्मतवाला फिल्म ने पहले ही वीकेंड मात्र 31.1 करोड़ का बिजनेस किया और साथ ही शुक्रवार को 12.1 करोड़, शनिवार को 8.5 करोड़ और रविवार को 10.5 करोड़ का बिजनेस किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X