दि एक्सपोज से खुद को किशोर कुमार साबित करना चाहते हैं हिमेश
हिमेश रेशमिया का कहना है कि वो अभी तक एक्टिंग को लेकर सीरियस नहीं थे लेकिन अब वो काफी सीरियस हैं और चाहते हैं कि संगीत की ही तरफ बतौर एक्टर भी अपनी एक पहचान बना लें। लेकिन सच तो ये है कि अभी तक हिमेश ने बतौर एक्टर जो भ फिल्में की हैं उनके जरिये वो अपने फैंस को किसी भी तरह से इंप्रेस नहीं कर सके हैं और अब दर्शकों को भी लगता है कि हिमेश बतौर सिंगर ही अच्छे हैं। बेहतर होगा कि वो एक्टिंग में ज्यादा ध्यान ना दें।
रुपम जो कि इलाहाबाद के निवासी हैं और हिमेश के गानों का अच्छा खासा शौक रखते हैं का कहना है "हिमेश रेशमिया अच्छा गाते हैं, दि एक्सपोज में एक बार फिर से काफी समय बाद हिमेश का अच्छा संगीत सुनने को मिल रहा है लेकिन उन्हें किशोर कुमार बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हर कोई किशोर कुमार नहीं बन सकता'
सुमन लता जो लखनऊ से हैं का कहना है "हिमेश रेशमिया देखने में बुरे नहीं हैं, रियैलिटी शो में भी वो काफी अच्छे दिखते हैं लेकिन बतौर एक्टर उनमें वो बात नहीं है जो उन्हें सुपरस्टार बना सके। शक्ल की छोड़ भी दें तो उनके अंदर एक्टिंग स्किल्स नहीं देखने को मिली आज तक।"
अनिरुद्ध का कहना है "हिमेश रेशमिया जिसमें अच्छे हैं उन्हें उसी में अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए। दो नावों में सवार होने के चक्कर में वो कहीं के नहीं रहेंगे।"
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/2GDC0QyIWm4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












