हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से की शादी, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें
Recommended Video

हिमेश रेशमिया ने 11 मई को दूसरी शादी कर ली है। बता दें कि हिमेश ने काफी समय से डेट कर रहे सोनिया कपूर से शादी की है। इसके बाद इन दोनो की शादी के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको इन तस्वीरों में साफ पता चलेगा कि शादी के बाद दोनो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है।
बता दें कि हिमेश रेशमिया काफी समय से सोनिया कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और आखिरकार उन्होने 11 मई को सोनिया को अपनी हमसफर बना लिया है।
सिंगर हिमेश रेशमिया की शादी काफी अच्छी तरह से संपन्न हुई है और इनकी शादी गुजराती तौर तरीकों से की गई। इस शादी की खास बात ते ये थी की हिमेश रेशमिया की पहली बीवी का पुत्र भी इस शादी मे मौजूद था।

हिमेश रेशमिया की शादी मुंबई में ही हुई और ये जगह थी उनका लोखंडवाला हाउस। उस घर के टैरेस को शादी का मंडप बनाया गया जहां दोनो शादी के बंधन में बंध गए।
सुनहरी शेरवानी और पीच कलर के कलर के लंहगे मे दोनो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे। बता दे कि हिमेश रेशमिया ने अचानक ये शादी कर ली है।
इन दिनो बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है और हाल ही में अभिनेत्री सोनिया कपूर की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी उसके बाद अचानक शादी करके नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने चौकाया।
उसके बाद हिमेश की शादी की एनाउंमेंट हुई जो कि बेहद चौकाने वाली थी। पहले इस बात पर लोंगों को यकीन नहीं हुआ फिर शादी की तस्वीरों से सबकुछ साफ कर दिया।
पहले किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा थी कि हिमेश रेशमिया दूसरी शादी करने जा रहे है। हिमेश के कराबी दोस्त राकेश उपाध्याय ने हिमेश की शादी की खबर दी थी।
राकेश की पुष्टि करने के बाद मीडिया में हिमेश की शादी के चर्चे होने लगे और अब उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल काफी समय से दोनो साथ में थे।
हिमेश रेशमिया एक सिंगर और म्यूजीशियन है उन्होने एक से बढ़कर एका गानों में अपना म्यूजिक दिया है और गाने गाए है। जो कि काफी बड़े हिट साबित हुए थे।
सिंगिंग की दुनिया में हिमेश ने अपना काफी ज्यादा नाम कमाया है और एक समय था जब हिमेश रेशमिया बॉलीवुड में छाए हुए थे। फिलहाल वो अपनी नई जिंदगी सोनिया कपूर के साथ शुरु करने जा रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
