यकीन नहीं होता.. हिमेश के 'द एक्सपोज' ने कमा ही लिए 10 करोड़

By Super

16 मई को रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म 'द एक्सपोज' को तमाम आलोचनाओं का सामना करा पड़ा है बावजूद इसके फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर 10 करोड़ रूपये कमा लिये हैं जो कि अपने आप में काफी हैरतअंगेज बात है। फिल्म उस दिन पर्दे पर आयी जिस दिन देश में लोकसभा चुनावों के नतीजे आये बावजूद इसके फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है यह लोगों के लिए एक आश्चर्यजनक विषय बन गया है।

Film Review: 'द एक्सपोज'

फिल्म समीक्षक और फिल्मों के व्यापार पर नजर रखने वाले तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, "द एक्सपोज ने तीन दिन में भारत में 10.97 का कारोबार किया है।" मालूम हो कि अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इरफान, सोनाली राउत, जोया अफरोज और मशहूर रैपर हनी सिंह भी हैं। इस फिल्म के साथ हनी सिंह अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा है।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को फिल्म पूरे भारत में 800 पर्दो पर रिलीज की गई। फिल्म के गानें तो सुपरहिट हो गये हैं लेकिन हिमेश की एक्टिंग और उनक हीरोगिरी को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। हिमेश के लिए वाकई में खुश होने की बात है कि क्योंकि बतौर एक्टर 'द एक्सपोज' उसकी अब तक की सफल फिल्म है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CExS4CBufng?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X