..................... हिमेश ढूंढ रहे हैं अपने लिए हीरोइन, Himesh is searching his Heroine - Hindi Filmibeat

हिमेश ढूंढ रहे हैं अपने लिए हीरोइन

By Staff


संगीतकार से गायक और फिर अब एक्टर बने हिमेश रेशमिया अपनी फिल्म कर्ज के लिए हीरोइन ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक कोई हीरोइन पसंद नही आई है जबकि फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन हो चुका है.

ज्ञात हो कि यह फिल्म कर्ज की रीमेक बनाई जा रही है, जिसमें टीना मुनीम वाली भूमिका के लिए हीरोइन की तलाश की जा रही है. इसमें ऋषि कपूर वाली भूमिका को हिमेश निभाने जा रहे हैं.

फिल्म के निर्देशक सतीष कौशिक और हिमेश ने फिल्म की हीरोइन के चयन के लिए लगभग एक सौ लडकियों का आडिशन लिया लेकिन इनमें से उन्हें कोई भी पसंद नही आई. फिल्म की शूटिंग अगले माह से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रही है. फिल्म कर्ज के अलावा हिमेश पूजा भट्ट की कजरारे और जान मैथ्यू की एक लव स्टोरी की शूटिंग भी फरवरी में करने जा रहे हैं.

ज्ञात हो कि इस नई कर्ज में कबीरा के प्राण वाली भूमिका को डैनी, सर जेदाह के प्रेमनाथ वाली भूमिका को गुलशन ग्रोवर, कामिनी के सिमी ग्रेवाल की भूमिका को उर्मिला और शांता की दुर्गा खोटे वाली भूमिका को रोहिणी हटगंडी कर रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X