हिमेश रेशमिया की म्यूज़िक कंपनी के सीईओ ने की आत्महत्या..पंखे से लटका मिला शव
हिमेश रेशमिया की म्यूज़िक कंपनी के सीईओ एंडी सिंह ने अात्महत्या कर ली है। 46 साल के एंडी को उनके घर पर पंखे से लटका हुआ पाया गया।
हाल ही में खबर आई है कि हिमेश रेशमिया की म्यूज़िक कंपनी के सीईओ एंडी सिंह ने अात्महत्या कर ली है। 46 साल के एंडी को उनके घर पर पंखे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थे। जिस वक्त एंडी ने सुसाइड किया उस वक्त उनके घर में उनकी मां और उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद थीं।

हालांकि अभी खुदकुशी करने का असली कारण सामने नहीं आया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खुदकुशी से पहले एंडी ने अपनी मां और गर्लफ्रेंड के साथ डिनर किया और अपने रूम में सोने चले गए।
TRAILER: रोमांस का नया नाम.. 'ओके जानू'.. 2017 की रोमांटिक शुरूआत
थोड़ी देर बाद उनकी मां ने दरवाजा खुलावाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद एंडी की गर्लफ्रेंड ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। फिर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर एंडी पंखे से लटके हुए मिले।


Click it and Unblock the Notifications