रानू मंडल के ट्रोल होने पर हिमेश रेशमिया का रिएक्शन, कह दी इतनी बड़ी बात
इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने अपनी गायिकी से रातों-रात फेम हासिल किया। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल की प्रतिभा को सिंगर हिमेश रेशमिया ने फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। रानू को इंडस्ट्री में फेम नेम तो मिला लेकिन वह ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ीं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जाता रहा है। इस पर हिमेश रेशमिया का रिएक्शन सामने आया है।
इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया से रानू मंडल के ट्रोल पर सवाल किया गया। जहां उन्होंने कहा कि मैंने जब उन्हें गाने का मौका दिया तब मैं चाहता था कि मुझे लता मंगेश्कर की आवाज मिले। उनकी आवाज के साथ जब 'तेरी मेरी कहानी' गाना बनाया गया तो वह जबरदस्त हिट हुआ। इस गाने के बाद वह काफी फेमस हुईं। जितना मुझे पता है उन्हें ट्रोल इसीलिए किया गया क्योंकि उन्होंने फैन के साथ फोटो नहीं खिंचवाई थी। इसके अलावा मैं ज्यादा नहीं जानता।

हिमेश आगे कहते हैं कि मैं इस बारे में ज्यादा कहने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। मुझे लगता है कि जब आपको फेम मिलने लगता है तो आपको इन सबके लिए तैयार रहना चाहिए। अभी मुझे ये नहीं पता कि वह इसके लिए तैयार है या नहीं।
बता दें हिमेश रेशमिया ही रानू मंडल को इंडस्ट्री में लेकर आए। उन्होंने अपनी फिल्म में 'तेरी मेरी कहानी' सॉन्ग के लिए उन्हें चुना। दरअसल इससे पहले रानू मंडल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाले वीडियो वायरल हो चुके थे। ऐसे में हिमेश ने जैसे ही रानू की आवाज सुनी तो उन्हें गाने का अवसर दिया।
रानू मंडल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। पहली बार वह फैंस के साथ फोटो न खिंचवाने पर ट्रोल हुईं। फिर वह पार्लर इनोग्रेशन मौके पर मेकअप वाली फोटो पर काफी ट्रोल हुईं। उनके जमकर मीम वायरल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











