प्रेम रतन धन पायो की कम कमाई का BLAME इनके सिर पर फूटा!
[बॉक्स ऑफिस] प्रेम रतन धन पायो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर ली हो, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कोई खुश नहीं है। क्योंकि फिल्म से लोगों को धुंआधार कलेक्शन की उम्मीद थी। [1st Day 1st शो का हाल] देखकर भी ऐसा ही लग रहा था कि फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन करेगी। इतना ही नहीं कुछ कारणों से तो [प्रेम रतन धन पायो रिलीज़ से पहले ब्लॉकबस्टर] थी।
हालांकि हमने अपने फैन्स को पहले ही [WARNING दी थी कि क्यों ना देखें प्रेम रतन धन पायो!] लेकिन अब फिल्म की कम कमाई का सारा दोष धीरे धीरे एक इंसान पर आकर टिक रहा है और वो हैं हिमेश रेशमिया। दरअसल, फिल्म के म्यूज़िक से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और इसके राइट्स 17 करोड़ में बेचे गए।
लेकिन फिल्म के गानों का ऐसा असर लोगों पर चढ़ ही नहीं पाया। और इसका सारा इल्ज़ाम लग रहा है हिमेश रेशमिया। हालांकि हमने ध्यान दिया कि फिल्म के गाने सुनने में जितने अच्छे थे देखने में उतने ही बेअसर। लेकिन इस बात से भी गुरेज़ नहीं किया जा सकता कि फिल्म का हर गाना सलमान (प्रेम) के किसी पुराने गाने की नकल था।
यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications



