पागल पागल खेल लिया और अब फ्लॉप फिल्म के पार्ट 3 की तैयारी!
हिमेश रेशमिया की तेरा सुरूर तो सबको याद ही होगी। सालों पहले ये फिल्म आई थी जिसमें एक बड़ी हंसिका मोटवानी को देख सब चौंक गए थे क्योंकि छह महीना पहले वो ऋतिक रोशन की कोई मिल गया में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में दिखाई दी थीं।
बहरहाल, सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल आया। और ट्रेलर देखकर सब लोटपोट हो गए। क्योंकि ट्रेलर में हिमेश रेशमिया एक डायलॉग बोलते हैं, चलो पागल पागल खेलते हैं।

हैरानी भरी बात ये थी कि इस अजीब सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की और इस अजीब सी फिल्म में नसीरूद्दीन शाह भी थे। वही नसीरूद्दीन शाह जिन्होंने कुछ दिनों पहले काफी विवादास्पद बयान दिया था ---->["शाहरूख - सलमान की फिल्मों पर सीटियां बजाने वाले...मेरी फिल्म से दूर रहें"]
अब हिमेश रेशमिया पार्ट 2 की सफलता से खुश हैं और फिल्म का अगला पार्ट लेकर आने वाले हैं। सुनने में आया है कि हिमेश इस फिल्म पर काम जल्द ही शुरू करेंगे। फिलहाल वो एक्सपोज़ 2 और हीरिए नाम की फिल्म में व्यस्त हैं।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]


Click it and Unblock the Notifications
