'अपने 2' को लेकर आई बड़ी अपडेट? म्यूजिक होगा शानदार, हो गई हिमेश रेशमिया की एंट्री!
कुछ समय से लगातार देओल परिवार की धमाकेदार फिल्म अपने के अगले पार्ट को लेकर चर्चा है। खबर आई थी कि सनी देओल का बेटा करण देओल इस फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाला है। इसके अलावा सनी देओल और बॉबी देओल की एंट्री भी है। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी शानदार है। पता चला है कि इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी दमदार होने वाला है।
दरअसल इस फिल्म में मशहूर कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।

हिमेश रेशमिया लगातार खबरों में रहते हैं और हाल ही में अपना एलबन सुरुर को लेकर वो सुर्खियों में आए थे। बात करें अपने 2 की तो इसको लेकर कई तरह की खबर सामने आती रहती है और फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं।

वेबसाइट से बात
हाल ही में खबर मिली थी कि फिल्म में विदेशी फाइटर्स आने वाले हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि करण देओल को ये विदेशी फाइटर तैयार करता नजर आने वाला है।

बॉक्सर के रोल में
इसके अलावा कई फाइट्स होने वाली हैं जो कि काफी अलग लेवल पर हैं। करण देओल अपनी दूसरी ही फिल्म में एक बॉक्सर के रोल में नजर आने वाले हैं।

धर्मेंद्र
बात करें तो धर्मेंद्र की तो शायद ही अपने 2 की स्टारकास्ट में वो नजर आएं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र अपना समय, अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं।

फिल्म फ्लोर पर
फिलहाल फिल्म को लेकर तैयारियां काफी जोरों पर हैं और जल्दी ही ये फिल्म फ्लोर पर आकर धमाका करती हुई नजर आएगी।

पल पल दिल के पास
करण देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पल पल दिल के पास से की थी और उनके साथ सहर बाम्बा नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











