हिमेश रेशमिया लेंगे पत्नी कोमल से तलाक!

हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हाल ही में हिमेश ने कोर्ट में डायवोर्स फाइल किया है।

By Shivani Verma

2016 में कई ऐसे सितारे हैं जिनका ब्रेकअप हुआ है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ता दिखाई दे रहा है। और वो है हिमेश रेशमिया का। खबरों की मानें तो हिमेश रेशमिया ने अपनी पत्नी कोमल से अलग होने के लिए हाल ही में बाद्रा की फैमिली कोर्ट में डायवोर्स फाइल किया है।

himesh-reshammiya-wife-komal-file-divorce-after-22-years-of-marriage

रिपोर्ट्स की मानें हिमेश रेशमिया और कोमल पिछले कई महीनों से अलग रह रहे हैं। इसका कारण बताया जा रहा है हिमेश का अफेयर।

इस खबर की पुष्टि करते हुए हिमेश ने कहा ''कभी कभी ज़िंदगी में अापसी समझ बहुत ज़रूरी होती है और इसी की खातिर मैंने और कोमल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस फैसले में परिवार वाले भी हमारे साथ हैं। कोमल हमेशा ही हमारे परिवार का हिस्सा रहेगी।''

#Breaking - बदली रईस की रिलीज डेट..फिर काबिल के साथ होगी Clash

वहीं कोमल ने भी कहा ''हम दोनों एक-दूसरे की पूरी इज्जत करते हैं और अलग होने का फैसला हम दोनों का ही है। मैं उनके परिवार का हिस्सा हूं और हमेशा रहूंगी वहीं मेरा परिवार भी उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा।'' आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल की शादी को 22 साल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X