हिमेश रेशमिया भी अब खान तिकड़ी की राह पर, साल में एक फिल्म

दि एक्सपोज फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता पा चुके हिमेश रेशमिया ने फैसला किया है कि अब से वो साल में सिर्फ एक ही फिल्म करेंगे। उन्हें लगता है कि दि एक्सपोज फिल्म को इतनी सफलता इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपना पूरा ध्यान और समर्पण एक्टिंग को ही दिया। इसके चलते वो अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल हुए। अब से वो सिर्फ एक ही फिल्म करेंगे और अपना पूरा एफर्ट उसमें डालेंगे ताकि वो अपने फैंस को बतौर कलाकार अपना बेस्ट दे सकें। हिमेश की ये बात सुनकर तो यही लग रहा है कि वो भी बॉलीवुड की खान तिकड़ी को पूरी तरह से फॉलो करने को तैयार हैं।

आमिर खान ने पहले साल में एक फिल्म करने का फैसला किया और उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होती गयी। उसके बाद बादशाह शाहरुख खान ने भी साल में एक ही मगर हिट फिल्म देने का फैसला किया और अब सलमान खान भी कुछ यही नियम फॉलो करते हैं। हालांकि कभी कभी ये कलाकार अपने ये नियम तोड़ भी देते हैं लेकिन कोशिश यही रहती है कि साल में एक ही फिल्म रिलीज हो जिससे लोगों में उस फिल्म को लेकर क्रेज बना रहे और उनकी फिल्में हिट हों।

हिमेश को भी कुछ ऐसा ही लगता है कि साल में कई फ्लॉप फिल्में देने से बेहतर है एक फिल्म करो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो सफल हो। ये बात हिमेश ने हाल ही में हमशक्ल फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान कही। हिमेश ने कहा मैं एक अभिनेता के रुप में साल में एक ही फिल्म करना चाहता हूं। मैं पहले ही तरह बहुत ज्यादा काम नहीं करुंगा। दि एक्सपोज को जितनी सफलता मिली है उसके लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X