संगीत की ही तरह एक्टिंग में रमना चाहता हूं- हिमेश
बतौर सिंगर लोगों के दिलों में उतर चुके हिमेश ने बतौर एक्टर सिर्फ नाकामी ही पाई है। लेकिन अब हिमेश ने फैसला कर लिया है कि वो अपनी अदाकारी पर भी उतना ही ध्यान देंगे जितना की वो अपने संगीत पर देते हैं। हिमेश ने कहा कि वो बतौर अभिनेता भी अपने दर्शकों को पसंद आना चाहते हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार बनने की इच्छा हिमेश नहीं रखते लेकिन वो चाहते हैं कि वो अपना 100 प्रतिशत अभिनय को भी दें। अभी तक उन्होंने इस बारे में नहीं सोचा लेकिन अब वो काफी गंभीर हैं।
हिमेश ने अभी तक आप का सुरूर, कर्ज, रेडियो, कजरारे, दमादम, खिलाड़ी 786 और ए न्यू लव श्टोरी फिल्में की हैं। जिनमें से आप का सुरुर को कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया हालांकि फिल्म अपने गानों के चलते काफी पॉपुलर हुई लेकिन बतौर एक्टर लोग हिमेश को नहीं एक्सेप्ट कर सके। अब हिमेश एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में आ रहे हैं फिल्म दि एक्सपोज के साथ।
दि एक्सपोज फिल्म में हिमेश तो संगीत दे ही रहे हैं लेकिन उनके साथ हैं हनी सिंह। दोनों की जोड़ी ने फिल्म में जो गाने दिये हैं वो वाकई सुनने योग्य हैं। फिल्म के प्रोमो कुछ खास नहीं हैं लेकिन फिल्म का संगीत जरुर खास है। अभी से एक्सपोज के गानों ने ब्लॉबस्टर चार्ट पर रंग जमाना शुरु कर दिया है


Click it and Unblock the Notifications












