खिलाड़ी अक्षय के लिए हिमेश रेशमिया बने प्रोड्यूसर

हिमेश ना केवल खिलाड़ी का निर्माण कर रहे हैं बल्कि उन्होने ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है और वो ही इस फिल्म में संगीत भी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें अक्षय के साथ काम करने का मौका भी मिल रहा है। हिमेश ने अक्षय के बारे में कहा खिलाड़ी टाइटल के लिए अक्षय ही बेस्ट हैं। अब तक खिलाड़ी टैग के साथ अक्षय की आई सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट रही हैं जिनमें, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंडरनेशनल खिलाड़ी और मिस्टर और मिस खिलाड़ा।
हिमेश के हिस्से में फिल्हाल बॉडीगार्ड, बोल बच्चन जैसी हिट फिल्में हैं और हो सकता है कि अक्षय और हिमेश की जोड़ी दोनों के लिए कुछ कमाल कर जाए। खिलाड़ी 786 के बारे में बताते हुए हिमेश ने कहा इसकी कहानी बहुत ही रोमांचक है, साथ ही संगीत भी काफी अच्छा है। दर्शकों को ये फिल्म जरुर पसंद आएगी। रिमेश से पहले इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन करने वाले थे जो की रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में उनके असिस्टेंट थे। लेकिन खिलाड़ी 786 की किस्मत में हिमेश रेशमिया ही थे।
अब देखना है कि खिलाड़ी 786 अक्षय कुमार की खिलाड़ी टैग की सफलता को बरकरार करती है या नहीं। या फिर जोकर की तरह ये भी रिलीज से पहले ही फ्लॉप हो जाती है। फिल्हाल ये फिल्म इस साल के अंत में 7 दिसंबर के करीब रीलीज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications