क़र्ज़ की रीमेक में रेशमिया बने हीरो
आख़िर हिमेश रेशमिया सबके सामने आ ही गए. यूतो उनका आना नई बात नहीं है लेकिन एक नए अवतार में आना बड़ी बात बताई जा रही है. इंडस्ट्री में इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि हिमेश जल्द ही 'क़र्ज़' की रीमेक में नज़र आने वाले हैं.
गौरतलब है की रेशमिया इस फ़िल्म में बगैर टोपी और बालों के साथ दिखाई देंगे. इस फ़िल्म की शीर्ष भूमिका में हिमेश के साथ उर्मिला मातोंडकर होंगी. इनके अलावा गुलशन ग्रोवर, डैनी और रोहिणी हतन्गड़े भी अपनी अपनी भूमिकाओं में होंगे.
हिमेश रेशमिया कीतो ये हैट्रिक मानी जा रही है क्यूंकि इस फ़िल्म के हीरो होने के साथ-साथ हिमेश संगीत और अपनी आवाज़ दोनों देने वाले हैं.
किसी ने सच ही कहा है 'जब किस्मत बुलंदी पर होतो इंसान को हर रूप में पसंद किया जाता है'.


Click it and Unblock the Notifications