..................... टकले हिमेश रेशमिया पूजा की आगामी फिल्म में, Bald Himesh is acting in Pooja Bhatt's film - Hindi Filmibeat

टकले हिमेश रेशमिया पूजा की आगामी फिल्म में

By Staff


गंजे आदमियों के लिये खुशखबरी, भले ही दुनिया उनकी कितनी भी मजाक उडाये, पूजा भट्ट गंजे लोगों को पसंद करती है. यही वजह है कि वह टकले हिमेश रेशमिया को अपनी आगामी फिल्म में हीरो के रुप में ले रही है. लेकिन इसमें रेशमिया अपना गंजापन छुपाने के लिये टोपी का सहारा नही लेंगे, बल्कि वे ओरिजनल टकले के रुप में रहेंगे. जिस रेशमिया के टोपी के नीचे की झलक देखने के लिये सभी तरस गये, उसे अब अपनी फिल्म में पूजा खुलेआम दिखायेगी और लोग रेशमिया के सर के गंजेपन का दर्शन कर सकेंगे.

पूजा का कहना है कि लोग न जाने क्यों टकलों के पीछे पड जाते हैं. उन्हें नहीं लगता कि टकला होने के बाद टकलों को शर्मिंदा होने की जरुरत है. उन्होंने स्वयं जिससे विवाह किया, वह भी टकला ही है. लेकिन वह उसे जी जान से प्यार करती है. रेशमिया भी अपना टकलापन छिपाने के लिये हमेशा टोपी पहने रहते हैं , जबकि उन्हें इसकी कोई जरुरत महसूस नही होनी चाहिये.

तो देखा आपने टकले भाइयों, पूजा आपके समर्थन में है. इसलिये अब आपको शर्मिंदा होने की बजाय, अपने टकलेपन पर गर्व करना चाहिये, तभी हम कह सकेंगे, देश के टकलों एक हो जाओ..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X