..................... I feel scare with famous heroines | बड़ी हिरोइनों से डरते है हिमेश - Hindi Filmibeat

बड़ी हिरोइनों से डरते है हिमेश

By Staff

Karzz
आपका सुरूर" से अपना एक्टिंग कैरियर शुरू करनेवाले हिमेश का कहना है कि अपनी फिल्‍मों में बडी़ हिरोंइनों को लेने से घबराते है। उनकी पहली फिल्‍म 'आपका सुरूर" में उनसे उम्र में काफी छोटी हिरोइन हंसिका मोटवानी थी।

अब उनकी दूसरी फिल्‍म् कर्ज में भी उनकी हिरोइन श्‍वेता कुमार है, जो फिल्‍म निर्माता इंद्र कुमार की भांजी है। इसके अलावा हिमेश अपने पहले निर्देशक प्रशांत चड्ढा के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म पर काम करनेवाले हैं जिसमें वह तीन भूमिकाओं में नज़र आएं।

सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस फिल्म का नाम भी सोच लिया है और वह है 'तिडवा"। इन दिनों 'कर्ज़" के प्रोमोशन में व्यस्त हिमेश की झोली में पहले से ही चार फिल्में हैं।

एक भूमिका के द्वारा फिल्मों में नज़र आनेवाले हिमेश लगता है रुपहले पर्दे को कुछ ज़्यादा ही इंजॉय कर रहे हैं तभी तो एक से दो और अब वह दो से तीन भूमिकाओं में नज़र आने के लिए लालायित हैं।

मगर अब सोचनेवाली बात यह है कि बड़ी हिरोइनों के साथ काम करने का उनका डर कब खत्‍म होगा। खैर ये चाहे हो या न हो लेकिन इसमें नयी हिरोइनो का फायदा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X