मल्लिका शेरावत के साथ 17 Kissing सीन देने वाले हिमांशु मलिक की हो गई ऐसी हालत? पहचानना मुश्किल...

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ की स्क्रीनिंग पर कई सितारे पहुंचे थे लेकिन इस बीच एक्टर की एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया। ये वो एक्टर जो किसी वक्त लड़कियों के दिलों पर राज किया करते थे लेकिन अब उनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता हिमांशु मलिक की जो कि तुम बिन, एलओसी कारगिल और ख्वाहिश जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इस स्क्रीनिंग के दौरान हिमांशु मलिक ने एंट्री मारी तो लोग उनके बदले हुए लुक देखकर दंग थे।
मल्लिका शेरावत के साथ एक फिल्म में 17 किसिंग सीन देने वाले इस एक्टर के सिर से बाल गायब था, चेहरा फूला हुआ था और पहचानना मुश्किल हो रहा था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''उम्र बढ़ना बहुत स्वाभाविक है। किसी इंसान को इस तरह नीचा मत दिखाओ।'' एक ने लिखा, ''बात सिर्फ उम्र बढ़ने की नहीं है...आदमी लोग को जीवन के बहुत चेहरे से गुज़रना पता है..उसका भी फर्क पड़ता है..क्या पता उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''वह बहुत अच्छा दिखने वाला लड़का था। मेरी पीढ़ी के कई लोग उनका आदर करते थे।'' एक ने लिखा, ''पहली बार मैंने एक आदमी को बूढ़ा होते देखा और अभिनेत्रियों को अभी भी जवान होते देखा।''
चित्रकुट आखिरी बार आए नजर
अभिनेका हिमांशु मलिक आखिरी बार 2022 में आई फिल्म चित्रकुट में देखा गया था जिसमें उन्होंने निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम किया था। तब से वह बड़े पर्दे से दूर हैं और उन्हें कभी भी सेलेब्स द्वारा आयोजित मीडिया इवेंट में नहीं देखा गया। एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान, हिमांशु ने एक चौंकाने वाली घटना को याद किया जब एक बड़े प्रकाशन ने उनसे अपने करियर को बढ़ावा देने के लिए फर्जी अफेयर करने के लिए कहा था। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications