इस हसीना ने रोज पराठे खाकर घटाया 11 किलो वजन, कभी नहीं गईं जिम, बोली- हेल्दी रहना ज्यादा जरूरी है...

Himanshi Khurana Transformation: हिमांशी खुराना एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। दरअसल उनका आसिम रियाज के साथ में अफेयर था और यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि इस समय हिमांशी अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में है और उन्होंने 11 किलो वजन कम कर लिया है।
एबीपी लाइव हेल्थ कॉन्क्लेव पंजाब 2024 के दौरान हिमांशी ने अपनी हेल्थ और वेट लॉस जर्नी को लेकर जिक्र किया। यहां पर यह भी बताया कि कैसे उन्होंने फिजिकल ट्रांसफार्मेशन किया और अपनी मेंटल हेल्थ को भी सही किया। हिमांशी ने खुलासा किया कि वह कभी भी जिम नहीं गई है और सिर्फ हफ्ते में दो बार पिलाटे क्लास जाती थी।
हिमांशी ने यहां पर यह भी बताया कि उन्होंने वेट लॉस की जर्नी में सब कुछ खाया था और वह घर का बना खाना ही खाया करती थी। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अभी भी हर रोज पराठे खाती हूं।" उन्होंने बताया कि वजन कम करना अभी के वक्त में एक ट्रेडिंग प्रैक्टिस हो गया है। काफी लोग अनहेल्दी तरीके से वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हेल्दी रहना ज्यादा जरूरी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमांशी खुराना पंजाब की एक मशहूर अभिनेत्री है और बिग बॉस 13 में भी वह नजर आ चुकी है। एक वक्त पर आसिम रियाज के साथ में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों काफी लंबे वक्त तक साथ में रहे। लेकिन कुछ साल बाद ब्रेकअप की घोषणा कर दी। कहां तो यह भी ज्यादा है कि यह दोनों ने धर्म की वजह से अपने रास्ते अलग कर लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











