..................... Himansh Kohli wedding first inside photos neha kakkar ex ties knot to this beautiful girl know who is himanshi kohli wife - Hindi Filmibeat

Himansh Kohli की शादी की सबसे पहली तस्वीरें आई सामने, दुल्हनिया का चेहरा देख खिल उठे लोग

Himanshi Kohli

Himanshi Kohli Wedding First Photos: बॉलीवुड अभिनेता यारियां फेम हिमांश कोहली ने अचानक से शादी रचाकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। मेहंदी के बाद अब हिमांश की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। हिमांशु की शादी की पहली तस्वीरों में दुल्हनिया का चेहरा देखने को मिला है जिसे देखने के बाद लोग खिल उठे हैं।

कौन हैं हिमांश कोहली की दुल्हनिया

हिमांश कोहली की दुल्हनिया कौन हैं और क्या करती हैं इसकी जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन इस हसीना की खूबसूरती पर लोग मुग्ध दिखाई दे रहे हैं। रूमर्स के मुताबिक, यह मिस्ट्री वुमन बॉलीवुड से नहीं है और दोनों की ये अरेंज मैरिज है।

नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप

हिमांश कोहली अपने वर्क फ्रंट से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ के रिलेशन से सभी वाकिफ है। दोनों का रिलेशन काफी सीरियस था लेकिन एक बुरे नोट पर दोनों ने इसे खत्म किया जिसके बाद नेहा ने कई बार पब्लिकली भी इसपर रिएक्ट किया। वहीं अब दोनों ही अपनी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

हिमांश कोहली की फिल्में

अगर हिमांश कोहली के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म यारियां से मिली थी। हालांकि, इससे पहले वह कई टीवी शोज में नजर आ चुके थे। यारियां के बाद वह 'जीना इसी का नाम है' और 'रांची डायरीज' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। लेकिन इन फिल्मों को ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो सकी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं और कुछ चर्चित टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

Read more about: himansh kohli bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X