Himansh Kohli Mehendi: घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं नेहा कक्कड़ के एक्स हिमांश कोहली, हाथ पर लिखवाया सजनी का नाम

Himansh Kohli Mehendi: हिमांश कोहली जाने माने एक्टर हैं, लेकिन लंबे समय से वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट बटोर नहीं पा रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चाओं में रही है। पहले नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिश्ता, ब्रेक और अब वह अपनी ड्रीम गर्ल के साथ शादी रचाने जा रहे हैं।
मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
जी हां, हिमांश कोहली शादी करने जा रहे हैं। घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में हिमांश की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि हिमांश कोहली थीम के मुताबिक हरे रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उनकी मेहंदी में उनके दोस्त और परिवार वाले देखे जा सकते हैं।
हिमांश ने हाथों में लिखवाया अपनी होने वाली सजनी का नाम
तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिमांश बहुत ही एक्साइटमेंट से अपने हाथों पर अपनी होने वाली दुल्हनिया का नाम लिखवाते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह कभी दोस्तों संग मस्ती करते दिख रहे हैं तो कभी वह परिवार के साथ मिलकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
परिवार वाले हैं हिमांश की शादी को लेकर एक्साइटेड
हिमांश की शादी को लेकर परिवार वाले कितने एक्साइटेड हैं यह तो तस्वीरों में देखा ही जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो हिमांश कोहली 12 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि उनके परिवार वालों के अलावा खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं हिमांश की दुल्हनिया
आपको बता दें कि 35 साल के हिमांश कोहली जिससे शादी कर रहे हैं बताया जा रहा है कि वह इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। हिमांश कोहली इससे पहले अपने नेहा कक्कड़ संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों शादी भी करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के अफेयर से ज्यादा दोनों के ब्रेकअप के चर्चे ज्यादा हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











