15 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं Himansh Kohli, वीडियो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट, बोले- मेरा परिवार...

Himansh Kohli Hospitalized

Himansh Kohli Hospitalized: 'यारियां' फिल्म से हर तरफ मशहूर हुए हिमांश कोहली आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब है और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने खुद ही शेयर किया है।

इस दौरान हिमांश कोहली को अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद में उनके फैंस काफी ज्यादा टेंशन में आ गए हैं। साथ ही हिमांश कोहली की तबीयत को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार हिमांश कोहली को क्या हुआ है?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमांश कोहली ने अस्पताल से खुद एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आए। उनके हाथ पर कई ड्रिप भी लगी हुई देखी गई। उन्होंने इस वीडियो के दौरान बताया कि वह पिछले 10-15 दिनों ने बीमार है।

हिमांश कोहली ने अस्पताल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि "मैं पिछले 10 से 15 दिनों से पूरी तरीके से गायब हो गया था। ये हेल्थ कंसर्न थे और यह चीजें हमेशा से अनएक्सपेक्टेड होती है। पिछले 15 दिन बहुत मुश्किल थे। लेकिन फिर भी मजबूती से निकले और मेरे बहुत सारे लोग जो मेरे अपने हैं उन्होंने मेरा साथ भी दिया।"

एक्टर ने आगे बात करते हुए कहा कि "कई बार में मानसिक तौर पर कमजोर हो जाता हूं और जब मैं टूट रहा था तो वह मेरे साथ में खड़े थे। मेरा परिवार और मेरे दोस्त। आप सभी का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं और इसीलिए मैंने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।"

हिमांश कोहली ने आगे बताया कि जब वह अस्पताल में थे तो उन्होंने शुरुआत में इस बारे में किसी को भी नहीं बताया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह खुद को कमजोर और हेल्पलेस दिखाना नहीं चाहते थे। साथ ही उन्होंने फैंस को यह भी विश्वास दिलाया कि डॉक्टर उनके अच्छे से ध्यान रख रहे हैं और जल्दी ही वह बेटर हो जाएंगे।

अभिनेता ने कहा कि "मैं जल्दी ही वापस आऊंगा और थोड़ा सा कमजोर महसूस कर रहा हूं अभी। लेकिन जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा आपके प्यार और दोनों से। मैं अचानक से अलार्मिंग स्टेज पर आ गया हूं और मुझे अभी एहसास हो रहा है कि किसी को भी अपनी हेल्थ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैं पहले से ठीक हूं।"

अगर हम हिमांश कोहली के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2014 में उनकी बॉलीवुड हिट फिल्म यारियां रिलीज हुई थी जिससे उनका काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ में रकुल प्रीत सिंह को देखा गया था। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी। इसको 21 मार्च 2025 को दोबारा से रिलीज किया गया।

हिमांश कोहली अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे और आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ में उनके रिलेशनशिप रहा जो काफी चर्चा में था। खबरों के अनुसार हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ के साथ में धोखा किया था। हालांकि इसका कोई भी पुख्ता सबूत सामने नहीं आया। अब दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: himansh kohli yaariyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X