ममता कुलकर्णी का विरोध करने वाली हिमांगी सखी पर कुंभ मेले में जानलेवा हमला, इस हालत में आईं नजर!

Himangi Sakhi Attack- ममता कुलकर्णी को हाल ही में किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने इसका स्वागत किया था तो कुछ लोग विरोध में थे।
अब ममता कुलकर्णी का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गगुरु हिमांगी सखी पर सीरियस अटैक हुआ है। जी हां, उनपर ये जानलेवा हमला कहीं और नहीं बल्कि कुंभ मेले में हुआ है।
एक वीडियो सामने आ रहा है और इस वीडियो में हिमांगी सखी कराहते हुए और लेटे हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो bollywood_thikana ने साझा किया है।
कैसा था हमला
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांगी सखी पर ये हमला बीते 9 फरवरी की रात हुआ था। हिमांगी सखी का आरोप है जो कि लोग हमला करने आए थे तो वो अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ 3-4 दर्जन लोग और भी थे।
सभी के पास हथियार जैसे त्रिशूल और फरसा थे। हिमांगी सखी ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप लक्ष्मी नारायण पर लगाया है लेकिन उन्होने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।
ममता कुलकर्णी के विरोध के बाद आईं थीं चर्चा में
कथावाचक हिमांगी सखी का कहना था कि जिस तरह से ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया है वो पूरी तरह से गलत है। उनका मानना है कि किन्नर अखाड़ा किन्नर समाज का है यहीं से कोई इसका महामंडलेश्वर बनना चाहिए थे।
उन्होने ममता कुलकर्णी के अतीत को लेकर भी सवाल खड़े किए थे और था कि डी गैंग के साथ उनका कनेक्शन रहा है। हालांकि अब वो खुद चर्चा में हैं और उनके समर्थक उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications