48 साल पहले जीतेंद्र पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप- हिमांचल हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला
वेटरन एक्टर जीतेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और कई सालों के बाद उनके ऊपर लगाया गया आरोप अब पूरी तरह से खारिज हो चुका है। जी हां जीतेंद्र पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे जिसको हिमांचल हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि ये आरोप उनके ऊपर 1971 में लगाए गए थे जो कि पूरी तरह से अब बेबुनियाद साबित हो गए हैं।
कोर्ट ने बताया कि...एफआईआर में दी गई जानकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाने का आधार नहीं बताती क्योंकि यह मनगढंत और फिजूल है।

गौरतलब है कि जितेन्द्र की रिश्तेदार ने आरोप लगाया था कि.. अभिनेता शिमला में उसे एक होटल के कमरे में ले गए थे और बदतमीजी की थी। उस समय उसकी उम्र 18 और जितेन्द्र की 28 साल थी।
जज ने इस मामले को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया था कि लड़की ने जीतेंद्र की मोशन पिक्चर बालाजी में एंट्री ना मिल पाने के कारण द्वेष में ऐसा किया था। फिलहाल अब जीतेंद्र के सिर पर से मुसीबत पूरी तरह से हट चुकी है। 48 सालों के बाद आज अभिनेता जीतेंद्र चैन की सांस ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











