मीडिया के सामने रोमांटिक हुए हिमालय दसानी, भाग्यश्री को किया Kiss, असहज दिखीं 'मैने प्यार किया' गर्ल

मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया है। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा हो गया है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, इस वीडियो में आप देखेंगे की मीडिया के सामने भाग्यश्री केक काट रही हैं लेकिन उनको भी पता नहीं था कि उनके पति हिमालय दसानी कुछ अलग करने वाले हैं। केक काटतीं भाग्यश्री को हिमालय ने किस कर लिया। इसके बाद भाग्यश्री का सरप्राइज दिखीं और शरमा गईं।
भाग्यश्री का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले पब्लिकली हिमालय ने शायद ही ऐसा कुछ किया होगा। भाग्यश्री को सबसे शर्मीली हीरोइनों में से एक माना जाता है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''ना शक्ल ना सूरत सलमान से ही शादी कर लेती।'' एक ने लिखा, ''किस करने का तरीका थोड़ा सेक्सुअल है।'' एक ने लिखा, ''अंगूठा का इशारा तो इसने ऐसे किया है जैसे कोई जंग जीत गया हो।'' एक का कहना था, ''आज कल के बुड्ढे ऐसे ही होते हैं।''
इसके अलावा कई फैंस हैं जो कि लगातार उनको बढाई दे रहे हैं। हार्ट और फायर इमोजीस भी लोगों के द्वारा साझा की जा रही हैं। भाग्यश्री इस दौरान काफी सुंदर लग रहीं थीँ। उन्होने व्हाइट कलर की साड़ी ब्लाउज पहना हुआ था।
उन्होने मेगास्टार सलमान खान के साथ 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर भाग्यश्री आज 55 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मुंबई में अपने पति हिमालय दसानी, उनके बेटे अभिमन्यु दासानी और बेटी अवंतिका दासानी सहित परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। फिलहाल आप देखिए बर्थडे पार्टी और केक कटिंग का ये वीडियो जो कि सामने आकर चर्चा में हैं..


Click it and Unblock the Notifications











