हिमा दास ने 15 दिन में जीता चौथा गोल्ड मेडल, बॉलीवुड ने जमकर ठोंकी तालियां
भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने 15 दिन के अंदर चार गोल्ड मेडल, चार अलग अलग स्पर्धाओं में अपने नाम कर सबको चौंका दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर जहां देश उन्हें सलाम करते नहीं थक रहा है वहीं बॉलीवुड में भी जमकर हिमा की हौसलाअफज़ाई में तालियां ठोकी हैं। हिमा का हौसला बढ़ाने के लिए तापसी पन्नू से लेकर अक्षय कुमार और शाहरूख खान से लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया।
हिमा दास आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-२० एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। हिमा ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। देखिए बॉलीवुड ने कैसे दी उन्हें बधाईयां -
हिमा दास असम की रहने वाली हैं और केवल 19 साल की हैं। उन्होंने हाल ही में देश से अपील की है कि असम में आई बाढ़ के हालात देखते हुए राज्य की मदद करें। हिमा ने खुद अपने एक महीने की आधी सैलेरी बाढ़ पीड़ितों की मदद में दान कर दी है।
हाल ही में असम के हालात देखते हुए अक्षय कुमार ने भी राज्य के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने का फैसला करते हुए 1 करोड़ रूपये दान किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











