हिमा दास बनी देश की पहली 'उड़नपरी', गोल्ड जीतते है बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने दी बधाई

By Salman

IAAF World U20 Championships आसाम की रहने वाली 18 वर्षीय हिमा दास ने कुछ ऐसा किया जिससे पूरे देश का सीना चौड़ा हो गया। देश विदेश से जहां हिमा को बधाई संदेश आ रहे है तो बॉलीवुड इस चीज से भला कैसे पीछे रह सकता है। बता दें के इस चैंपियनशिप में हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पाकर देश के लिए गोल्ड जीता है और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बन गई है। हिमा ने इस दौड़ को 51.46 सेकण्ड्स में पूरा किया।

बता दें कि इस ऐतिहासिक दौड़ में उन्होने रोमानिया की एंड्रिया मिकलोस को अमरीका की टेलर मैंसन को हराया। इतिहास के पन्नों पर उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा।

amitabh bachchan, akshay kumar, farhan akhtar, boman irani, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, बोमन इरानी

बता दें कि इसके बाद से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने उनको मुबारकबाद भेजी है जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन इरानी और फरहान अख्तर जैसे दिग्गज अभिनेता शामिल है।

बता दें कि इस अनहोनी को सच करने वाली भारत की इस बेटी को उड़नपरी का नाम दिया गया है और पूरे देश में हिमा के नाम के चर्चे हो रहे है।

अमिताभ बच्चन लिखते है कि आपको मुबारकबाद क्योंकि आप पहली भारतीय महिला हो जिन्होने ये कारनामा करके दिखाया है..पूरे भारत को आप पर नाज है।

इसके अलावा बोमन इरानी लिखते है कि हिमा दास आपको मुबारकबाद और आपने अपने पैरों के जरिए पूरे देश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। आपने आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक आइडल का काम किया है।

फरहान अख्तर लिखते है कि फरहान अख्तर ने मुबारकबाद देते हुए लिखा कि ये एक प्राउड मोमेंट है। मिल्खा सिंह जी चाहते थे कि कोई ना कोई भारत के लिए गोल्ड लेकर आए।

इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी उनको ढेरो मुबारकबाद दी है और इसको ऐतिहासिक बताया है। बता दें कि हिमा आसाम के नगांव जिले के धिंग गांव की निवासी है और उनके पिता एक किसान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X