हिलेरी ने आमिर की प्रशंसा की!
अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत की यात्रा के दौरान बालीवुड सितारे आमिर खान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हिलेरी ने मुम्बई के सेंट जेवियर कालेज के छात्रों के साथ एक परिचर्चा में हिस्सा लिया। वहां आमिर खान भी उपस्थित हुए। अभिनेता आमिर खान शिक्षा के लिए चलाए जा रहे कैम्पेन टेक इंडिया के सदभावना दूत है।
इस मौके पर हिलेरी ने कहा, '' यहां आमिर के साथ होना काफी खुशी की बात है। आमिर बालीवुड सुपरस्टार होने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी काम कर रहें है। मैं चाहती हूं भारत और अमरीका शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ काम करने की आरे प्रयासरत हो''
वहीं तारे जमीन पर जैसी संवेदनशील फिल्म बना चुके आमिर खान का कहना था कि हमे अपनी शिक्षा पद्धति को सृजनात्मक दिशा की ओर मोड़ना चाहिए।
aamir khan आमिर खान प्रशंसा बालीवुड शिक्षा हिलेरी क्लिंटन bollywood education hillary clinton praises


Click it and Unblock the Notifications