#DeepVeerWedding: नाराज़ फूफा, दारूबाज़ दोस्त, नागिन डांस और अमीर जीजा - लग गई बारातियों की रौनक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, 15 नवंबर को एक बार फिर से सिंधी रीति रिवाज़ों के अनुसार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस मौके पर दोनों की तस्वीरों तो मिलने वाली हैं नहीं। इसलिए फैन्स ने कुछ पुराने लेकिन मज़ेदार चीज़ें शेयर कर अपना मूड ठीक करने की ठान ली है। इसलिए इंटरनेट पर इस शादी के मेहमानों की तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो रही है।
दरअसल, मास्क इशान नाम से एक ट्विटर प्रोफाइल, जो मिस्टर लोलवा नाम से मशङूर है, उसने दीपिका रणवीर की शादी के मेहमानों की लिस्ट बनाई। हर रिश्तेदार के बारे में एक लाइन लिखी और ट्विटर पर डाल दिया। ये थ्रेड इतना वायरल हुआ कि पूछिए ही मत। लोग पेट पकड़कर हंसने लगे।

हर शादी में एक नाराज़ फूफा ज़रूर होता है और इस शादी के नाराज़ फूफा अनिल कपूर बन ही चुके हैं। वो रणवीर से नाराज़ है क्योंकि रिश्तेदारी के बावजूद अनिल को इस शादी का न्योता नहीं मिला।
वहीं लोगों ने ये भी शिकायत भी कर डाली कि इतने शानदार थ्रेड से सिद्धार्थ माल्या यानि कि दुल्हन का सबसे अजीब एक्स बॉयफ्रेंड गायब क्यों है। दीपिका और रणवीर, 14 तारीख को कोंकण रीति रिवाज़ से शादी कर चुके हैं।
देखिए दीपिका रणवीर के मज़ेदार घराती और बाराती -


Click it and Unblock the Notifications












