अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो पर मजेदार मीम्स वायरल, इंटरनेट पर मचाया धमाल
हाल में ही अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मीम्स से भी लगा सकते हैं। गुलाबो सिताबो ट्रेलर के डायलॉग काफी वायरल हो रहे हैं।
51 साल के करियर में अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म है जो किसी ओटीटी या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। वह इस रिलीज के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म 11 जून को अमेजन प्राइम पर वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।
गुलाबो सिताबो फिल्म के ट्रेलर से कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान मकान-मालिक और किराएदार की भूमिका निभा रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस बार एकदम डिफरेंट लुक में नजर आ रहे हैं।
कोरोना वायरस के चलते फिल्ममेकर्स को ओटीटी पर गुलाबो सिताबो के रिलीज का फैसला लेना पड़ा। हालांकि गुलाबो सिताबो ही नहीं कही बड़ी फिल्में हैं जो ओटीटी पर ही कोरोना संकट में रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications