IIFA 2017..एडिटिंग में ऐसी गलती कि दो-दो कैटरीना आई नजर..
आईफा 2017 में इतनी बुरी एडिटिंग की गई कि वो एक साथ दो जगहों पर नजर आ रही थीं।
आईफा 2017 न्यूयॉर्क में संपन्न होते ही 12 घंटे का अंदर ने कलर्स ने इसका प्रसारण चैनल पर किया।अवार्ड शो के दौरान अचानक ट्विटर पर सभी कैटरीना कैफ को निंजा बुलाने लगे और इसके लिए सारा श्रेय आईफा 2017 की बुरी एडिटिंग को जाता है।
[DHAMAKA: मिल गया पहला लुक...सलमान और वरूण धवन का टन टना टन!]
जी हां दरअसल हुआ यूं कि कैटरीना कैफ स्टेज पर थीं और बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जाना था। इसलिए कैटरीना कैफ के स्टेज पर आने के बाद शाहिद कपूर का क्लोज अप शॉट दिखाया गया जिसमें उनके बगल में कैटरीना कैफ बैठीं हुई थीं। जाहिए है एक साथ दो दो कैटरीना कैफ को देखने के बाद ट्विटर पर इसका तुरंत मजाक उड़ने लगा।
Katrina Kaif in a memorable Double Role as Presenter as well as in the audience at same time !! 😂😂 #IIFA #IIFAAwards2017 #IIFA2017 pic.twitter.com/yP0mjqsPxZ
— Rosy (@rose_k01) July 16, 2017
लोगों ने इसे आज तक का सबसे बुरा एडिटिंग करार दे दिया है। साथ ही कलर्स का काफी मजाक भी उड़ा। कईयों ने यहां तक कहा कि ये कैटरीना कैफ का आज तक का सबसे यादगार डबल रोल है जिसमें वो प्रजेंटर और दर्शक दोनों का किरदार निभाई हैं।
बहरहाल ये भी आईफा 2017 के सबसे यादगार लम्हों में एक जरूर माना जाएगा। आपको बता दें कि शाहिद कपूर को उड़ता पंजाब के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications