तय समय से पहले होगी तैयार 'हाईवे'
इम्तियाज अली ने आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा अभिनीत अपनी फिल्म 'हाईवे' की शूटिंग इतनी तेजी से की कि फिल्म की शूटिंग तय समय से आठ दिन पहले 28 मई को ही पूरी हो गई।

'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान खूब यात्राएं करने वाले फिल्म के निर्देशक इम्तियाज ने कहा, "अब तक बनाई गई मेरी फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म में सर्वाधिक जगहों पर शूटिंग की गई है और इसके बावजूद सबसे कम समय में इसकी शूटिंग पूरी हुई। वास्तव में 'हाईवे' नाम वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी तरह से होनी चाहिए थी।"
'हाईवे' की शूटिंग के लिए 60 दिनों का समय तय किया गया था, लेकिन इम्तियाज और उनकी टीम ने भारत के छह राज्यों में होने वाली चुनौतीपूर्ण शूटिंग 52 दिनों में ही पूरी कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications