..................... Highway made Alia super star - Hindi Filmibeat

हाईवे ने आलिया को बना दिया सुपरस्टार!

Alia Bhatt
सुपरस्टार बनने के लिेए एक्टर्स के लिए एक ही फिल्म काफी होती है। आलिया भट्ट को भी उनके करियर की दूसरी ही फिल्म हाईवे ने बॉलीवुड की सुपरस्टार का टैग दिला दिया है। इंडस्ट्री से जुड़ी कई लोगों को लगता है कि आलिया भट्ट बॉक्स ऑफिस की अगली सुपरस्टार हैं। आलिया ने हाईवे में जितना बेहतरीन काम किया है उसे देखकर लोगों को यकीन हो गया है कि आलिया भट्ट के अंदर भी एक बेहतरीन एक्टर की सारी क्वालिटीज हैं। आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा ने भी फिल्म में बेहतरीन काम किया है। सभी को आलिया और रणदीप की बेहद अलग और यूनीक सी जोड़ी लोगों के काफी पसंद आ रही है।

आलिया भट्ट जिसे अपना सबसे बड़ा कॉम्पीटीटर मानती हैं यानी परिणिती चोपड़ा ने भी आलिया भट्ट की कापी तारीफ की है। परिणिती चोपड़ा का कहना है कि आलिया भट्ट की हाईवे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म करेगी औऱ आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सबसे सफल एक्ट्रेस बन जा रही हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा कॉम्पीटीशन परिणिती चोपड़ा से लगता है। परिणिती चोपड़ा से उन्हें थोड़ी इनसेक्युरिटी भी होती है। परिणिति ने आलिया से कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में कदम रखा और उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स ले उन्होंने बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में अपना नाम शामिल कर लिया।

लेकिन आलिया भट्ट ने हाईवे में जो काम किया है उसे देखने के बाद लोगों को यकीन हो जाएगा कि आलिया भट्ट सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों में खूबसूरती बढ़ाने की वस्तु बनने नहीं आई हैं। बल्कि वो बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपनी एक जगह बनाने आई हैं। आलिया भट्ट ने करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें आलिया ने एक कॉलेज की प्यारी और चुलबुली सी लड़की का किरदार निभाया था। लेकिन हाईवे में आलिया को देखकर ये महसूस ही नहीं हुआ कि ये वही आलिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X