हाईवे की वीरा.. बिल्कुल मेरे जैसी: आलिया भट्ट
फिल्म के गानों ने जबरदस्त धूम मचा रखी है, फिल्म में रणदीप हुड्डा संग नजर आ रही आलिया भट्ट एक फ्रेश चेहरे के रूप में लोगों के सामने दिख रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम वीरा है... जो आलिया भट्ट की ही तरह शोख, चंचल और स्वीट है। इस बात का खुलासा खुद आलिया ने ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया।
फिल्म में आलिया ने ना केवल अभिनय किया है बल्कि फिल्म के दो गाने भी गाये हैं। जिसके बारे में आलिया ने फिल्म के संगीतकार ए आर रहमान और फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
आलिया ने अपने शूटिंग के दिनों में याद करते हुए कहा कि फिल्म के गाने के लिए मैंने ज्यादा रियाज नहीं किया। मैं और रहमान साहब दो बार स्टूडियो गए। हमने वहां बहुत समय बिताया। रहमान सर मेरे साथ बहुत धर्यवान रहे, मैं इस बात के लिए उनकी आभारी हूं। आलिया कहती हैं कि गायकी ऐसा अनुभव है जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
उन्होंने कहा, "यह ऐसा अनुभव है जिसके बारे में आप सोचते हैं कि जीवन में कभी नहीं मिलेगा। मैं हमेशा से जानती थी किसी भी तरह अभिनय कर लूंगी, लेकिन रहमान सर के सामने गाने का अनुभव..ओह! मैंने कभी सोचा न था कि कभी ऐसा भी होगा।" इसलिए हाईवे मेरे दिल के काफी करीब है।
आपको बता दें कि फिल्म के जिस गाने की आलिया बात कर रही है उसके बोल है 'सूहा साहा..'। जिसे कि आलिया और रणदीप पर फिल्माया गया है। 'हाईवे' सिनेमाघरों 21 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
Must See: 'हाईवे' में हसीन आलिया भट्ट को


Click it and Unblock the Notifications
