हाइवे पर आलिया ने नहीं दिखाए टैंट्रम, नहीं तो पापा मारते थप्पड़!
आलिया भट्ट ने कहा हाइवे की शूटिंग के दौरान हम लोग काफी नयी नयी जगह पर गये। इतना ज्यादा ट्रेवलिंग करना पड़ा कि कई बार हम काफी थक जाते थे। लेकिन फिर भी ये एक बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस था। आलिया ने कहा "एक शहर की लड़की होने के नाते उन्हें गांवों में जाकर शूट करने में थोड़ी मुश्किल हुई लेकिन उन्हो्ंने किसी तरह के नखरे नहीं दिखाए। उन्होंने सिर्फ वही किया जैसा कि उन्हें इम्तियाज अली ने कहा। अगर मैं किसी तरह के टैंट्रम दिखाती तो मेरे पापा मुझे तो थप्पड़ मारते और मां भी। तो मैंने चुपचाप वही किया जो कि मुझे कहा गया।"
आलिया ने ये भी कहा कि हाइवे फिल्म उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि उनकी लाइफ की जर्नी है। आलिया के अनुसार "हाइवे फिल्म एक इमोशनल सफर है फिल्म से जुड़े हर एक सदस्य का। हम सभी ने फिल्म में बहुत मेहनत की है और मैं चाहती हूं कि मेरी ये दूसरी फिल्म भी आप सभी देखें और पसंद भी करें। ये फिल्म बहुत ही इमोशनल है और आप सभी के दिलों को कहीं ना कहीं जरुर छुएगी।"


Click it and Unblock the Notifications
