..................... Highway is like Arth for Alia says Mahesh Bhatt - Hindi Filmibeat

हाईवे की आलिया के फैन हो गये महेश भट्ट!

महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से करने का फैसला किया। महेश भट्ट भी ऐसे फिल्मकार नहीं हैं जो कि अपने बच्चों के लिए फिल्में बनाकर उन्हें बॉलीवुड में बिना टैलेंट ही एंट्री देते रहें। महेश भट्ट ने हमेशा ही अपने बच्चों को उनका टैलेंट निखारने के लिए सही फैसले लेने की पूरी आजादी दी और इसी का नतीजा है कि आलिया भट्ट को इम्तियाज अली जैसे बेहतरीन निर्देशक की फिल्म हाईवे में काम करने का मौका मिला। आलिया भट्ट की एक्टिगं ने सिर्फ बॉलीवुड में आलिया के दोस्तों ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को भी हैरान कर दिया है। महेश भट्ट ने हाईवे को आलिया भट्ट के करियर की अर्थ फिल्म बताया है। क्योंकि अर्थ ने महेश भट्ट के करियर को भी एक बेहतरीन टर्न दिया था।

आलिया भट्ट की एक्टिंग को देखने के बाद महेश भट्ट इतना खुश हो गये कि उन्होंने कहा मैंने हाईवे में आलिया को देखा। आलिया की निष्कपटता ने मुझे गदगद कर दिया। उसका सफर अब शुरु हो चुका है। ये आलिया की अर्थ है। हाईवे फिल्म आलिया की फिल्मोग्राफी को चमका देगी। हाईवे के बाद अब आलिया की मां सोनी राजदान भी आलिया को लेकर एक फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म नानावती हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण करेंगी पूजा भट्ट। इस फिल्म में आलिया के साथ रणदीप हुड्डा को कास्ट करने का प्लान किया जा रहा था लेकिन अब जबकि आलिया पहले ही रणदीप के साथ काम कर चुकी हैं तो अब किसी नये एक्टर की तलाश की जा रही है।

महेश भट्ट जिन्होंने हाल ही में कॉफी विद करन में इम्तियाज अली की फिल्म रॉक्सटार को जरुरत से ज्यादा महत्व दिये जाने की बात कही थी अब इम्तियाज की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। महेश भट्ट ने कहा कि इम्तियाज अली अपनी बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली कहानियों से सबको हिला देते हैं। ये कठोर और सच्चाईपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X