जानिए हरमन की कमबैक मूवी 'ढिश्कियाऊं' की खास बातें
फिल्म की एक और खास बात है और वह यह है कि इस फिल्म में संगीत दिया है बॉलीवुड के सबसे छोटे संगीतकार पलाश मुचाल ने। फिल्म में 7 गाने हैं जिन्हें सुरों से सजाया है पलक मूचाल, अरजीत सिंह, मीका सिंह, गायत्री अय्यर ने।
Did You Know: फिल्म 'ढिश्कियाऊं'की रिलीज के बाद ही हरमन करेंगे शादी का ऐलान
फिल्म को पहले 10 जनवरी 2014 को रिलीज होना था लेकिन तकनीकि कारणों की वजह से फिल्म का रिलीज होना टल गया और अब फिल्म 28 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का एक अहम रोल सन्नी देओल भी निभा रहे हैं जिन्होंने लंबे अरसे से सफलता का स्वाद नहीं चखा है। फिल्म अंडरवर्ल्ड की दिलचस्प कहानी होने का दावा कर रही है।
Pics: 'ढिश्कियाऊं'
फिल्म के हीरो हरमन बावेजा ने 'ढिश्कियाऊं' के बारे में कहा कि यह एक मनोरंजक फिल्म है। इसमें बहुत उतार-चढ़ाव हैं। फिल्म में मारधाड़, ड्रामा और सबकुछ है। मैं इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहा हूं।"
फिल्म में सन्नी देयोल की मौजूदगी के सवाल पर हरमन ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिल्म चलनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर फिल्म में एक चौकीदार है और उसी भूमिका महज दो मिनट की है तो भी फिल्म की सफलता से उसके करियर की निकल पड़ेगी।
Did You Know: फिल्म 'ढिश्कियाऊं' की रिलीज के बाद ही हरमन औऱ बिपाशा अपनी सगाई और शादी की डेट का ऐलान कर देंगे। ऐसा हरमन ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है। दोनों पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












