..................... Highest Tax Paying Indian Celebrities 2024: Shahrukh Khan paid the highest tax, check the celebrity list - Hindi Filmibeat

Highest Tax Paying Indian Celebrities 2024: शाहरुख खान ने चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, विराट को भी छोड़ा पीछे

Shahrukh Khan

Highest Tax Paying Indian Celebrities 2024: शाहरुख खान सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में तो आते ही हैं, लेकिन फॉच्यून इंडिया ने हाल ही में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें भी किंग खान ने बाजी मार ली है। दरअसल फॉच्यून इंडिया ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। जिसमें सभी सितारे कितना टैक्स भरते हैं इस बारे में बताया गया है। वहीं इस लिस्ट के मुताबिक एसआरके ने इस साल सबसे ज्यादा टैक्स भरा है। इस बार शाहरुख खान ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले एक्टर की लिस्ट में आगे हैं शाहरुख खान
बता दें कि किंग खान ने इस बार 92 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। वहीं अगले नंबर पर सलमान खान या विराट कोहली नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने इस बार 80 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। वहीं सलमान खान ने 75 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये, विराट कहोली ने 66 करोड़ रुपये, एम एस धोनी ने 38 करोड़ रुपये, रणवीर कपूर ने 36 करोड़ रुपये, सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़ रुपये, ऋतिक रोशन ने 28 करोड़ रुपये, शाहिद कपूर ने 14 करोड़ रुपये कैटरीना कैफ ने 11 करोड़ रुपये, कपिल शर्मा ने 26 करोड़ रुपये, पंकज त्रिपाठी ने 11 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन ने 14 करोड़ रुपये, आमिर खान ने 10 करोड़ रुपये और करीना कपूर ने 20 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।

जवान और पठान के बार नेटवर्थ में हुआ इजाफा
2023 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में 1300 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। जवान और पठान के बाद उनकी नेटवर्थ में 8% की बढ़ोतरी हुई थी। शाहरुख ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान को 60% प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये फीस अलग से चार्ज की थी। वहीं अब शाहरुख खान की नेटवर्थ 6411 करोड़ रुपये हो गई है। जिसके बाद शाहरुख खान चौथे सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X