इन 5 बॉलीवुड फिल्मों ने किया कमाल, हर रुपये को बना दिया था सोना, प्रोड्यूसर्स की लग गई थी लॉटरी

Highest profit Bollywood movies: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो कम बजट में बनकर भी बॉक्स ऑफिस पर सोना कमा लेती हैं। आज हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपनी लागत से 10 गुना से भी ज्यादा कमाई की और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
इन फिल्मों को आज भी एक क्लासिक फिल्म बुलाया जाता है, जिसका लुत्फ लोगों ने पहले बड़े पर्दे पर उठाया और आज भी OTT की मदद से इसका आनंद उठा रहे हैं।
1. आमिर खान की 'दंगल'
आमिर खान की 'दंगल' एक ऐसी फिल्म थी जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया। इस फिल्म को बनाने में करीब 75 करोड़ रुपये लगे थे, लेकिन इसने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म की कहानी फोगाट सिस्टर्स पर है, जिन्होंने हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। ये फिल्म रियल कहानी से प्रेरित है।
इस फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, अपारशक्ति खुराना आदि थे। ये फिल्म 2016 में क्रिसमस क मौके पर रिलीज हुई थी।
2. सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये था, जबकि इसने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस फिल्म की कहानी एक छोटी पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पहुंचाने की थी, जिसने हर दर्शक का दिल जीत लिया।
इस फिल्म ने दिखाया कि इमोशनल कहानी भी एक्शन फिल्मों जितनी बड़ी हिट हो सकती है। ये फिल्म साल 2015 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने अपना भर-भरकर प्यार दिया।
3. 'द कश्मीर फाइल्स'
कम बजट की यह फिल्म सबके लिए सरप्राइज थी। 'द कश्मीर फाइल्स' सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रही। कश्मीर के दर्द को दिखाने वाली इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों को झकझोरा बल्कि अपने कंटेंट से साल की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्मों में जगह बना ली।
यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शुरुआत में तो लोगों का कोई इंट्रेस्ट नहीं मिला था लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इस फिल्म की कमाई को काफी उछाल मिला।
4. सलमान खान-माधुरी दीक्षित की 'हम आपके हैं कौन'
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म का बजट सिर्फ 4.5 करोड़ रुपये था, जबकि इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया।
उस दौर में इतनी बड़ी कमाई करना एक रिकॉर्ड था। ये फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्म है। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने सलमान खान के स्टारडम को बुलंदियों तक पहुंचा दिया था।
5. विद्या बालन की 'कहानी'
विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' एक शानदार थ्रिलर थी, जो सिर्फ 8 करोड़ रुपये में बनी थी। लेकिन इसकी मजबूत कहानी और विद्या के दमदार एक्टिंग ने फिल्म को 80 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचा दिया। इसने साबित कर दिया कि अच्छी स्क्रिप्ट और परफॉर्मेंस से बिना बड़े बजट के भी हिट फिल्म बनाई जा सकती है।
ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications
















