सैफ-करीना रिसेप्शन में वीवीआईपीयों का जमावड़ा
गुरुवार रात को सैफरीना का बहुप्रतिक्षित दावत-ए-वलीमा संपन्न हुआ जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की वीवीआई हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने नवोदित युगल को मुबारकबाद दी। सैफ की मां शर्मिला ने कहा कि वो बेहद खुश हैं, लोगों से इल्तजा करती हैं कि वो उनके बेटे-बहू के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगे।

बॉलीवुड के हॉट गोल्डन कपल सैफरीना का रिसेप्शन मुगलई अंदाज में कल पटौदी पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के इंवेट मैनेजर ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश थी कि हम एक ऐसा स्टेज तैयार करें जैसे कि नवाबों के समय हुआ करता था।हम सब मुगल थीम पर काम कर रहे थे । स्टेज, पर्दे सबकुछ मुगलई अंदाज में था।जिसे लोगों ने पसंद किया है इसलिए वो लोग काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications