डायरेक्टर मधुर भंडारकर की याचिका खारिज, चलेगा रेप केस

आपको बता दें कि सच्चाई को छूती हुई फिल्म बनाने वाले मधुर भंडारकर के ऊपर साल 2004 में मॉडल प्रीती जैन के साथ रेप करने का आरोप है। प्रीति ने वर्सोवा पुलिस थाने में भंडारकर के खिलाफ शिकायत की थी। प्रीति का आरोप है कि भंडारकर ने फिल्म में रोल दिलाने के बहाने उससे 16 बार रेप किया था। निचली अदालत से मधुर की याचिका खारिज हो जाने पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी जहां से भी उनकी याचिका खारिज कर दी गयी है।
गौरतलब है कि मॉडल प्रीति जैन ने साल 2004 में मधुर भंडारकर के खिलाफ आरोप लगाया था कि शादी करने और फिल्मों में भूमिका देने के नाम पर भंडारकर ने 1999 से 2004 के बीच उनका लगातार यौन शोषण किया और कई बार बलात्कार किया। जब प्रीति की ओर से पुलिस ने मधुर के खिलाफ रिपोर्ट दाखिल की थी तो कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से कोर्ट ने इस केस को री-ओपन कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











