रानी मुखर्जी की हिचकी ने कमाई के मामले में तोड़ा मर्दानी के टोटल कलेक्शन का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की
हिंदी फिल्म सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्रियों में एक नाम रानी मुखर्जी का भी लिया जाता है और वो एक शानदार अदाकारा है। बता दे इन दिनो रानी मुखर्जी फिल्म हिचकी को लेकर चर्चा में है और उनकी फिल्म कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। हाल ही में हिचकी ने रानी मुखर्जी की ही फिल्म मर्दानी का लाइफटाइम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बता दें कि फिल्म लगातार सफलता की सीढ़ी चढती जा रही है और इस तरह का बिजनेस कर रही है जो लोगों को सरप्राइज कर रहा है। हालांकि इन दिनो टाइगर श्रॉफ की बागी 2 ने धमाल मचाया हुआ है पर रानी मुखर्जी की ये फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

बता दें कि रानी मुखर्जी की ये फिल्म स्कूल ड्रामा है जो कि रानी के ही इर्द गिर्द घूमती है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी ने कुल 34.82 करोड़ रुपए कमाए थे जो उसकी फिल्म उतरने तक की कमाई थी।
इस फिल्म ने इसको काफी पीछे छोड़ते हुए अब तक 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और फिल्म अभी लगातार चल रही है। बता दें कि बागी 2 के अलावा अजय देवगन की रेड भी हिचकी के सामने थी।
उसके बाद भी सिर्फ 11 दिन में रानी ने ये उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दे रानी मुखर्जी एक ऐसी एक्ट्रेस है जो बिना किसी एक्टर के फिल्म हिट करवाने की क्षमता रखती है और लोग उनको सोलो रोल में काफी ज्यादा पसंद करते है।
बता दे कि हिचकी की इस साल की कमाई की बात की जाए तो वो साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के छठवें स्थान पर खड़ी है जो कि काफी बड़ी बात है। इस लिस्ट में सबसे आगे है पद्मावत, सोनू की टीटू की स्वीटी, बागी 2, पैडमैन और रेड।
रानी ने कहा कि उनका मोटो सिर्फ एंटरटेन करना है और जब तक मौका मिलता रहेगा वो एंटरटेन करती रहेंगी। फिल्म में रानी के किरदार की बात की जाए तो रानी एक बीमारी से ग्रसित होती है और वो टीचर बनना चाहती।
उनकी बीमारी के चलते उनको बात करने में दिक्कत होती है जिससे उनको नौकरी नहीं मिलती है। बता दें फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है और उनकी जमकर तारीफ भी की।


Click it and Unblock the Notifications











