हिचकी सेलिब्रिटी रिव्यू - स्टार्स ने देखी रानी मुखर्जी की हिचकी, पहला रिव्यू OUT
रानी मुखर्जी लगभग तीन सालों बाद हिचकी से फिल्मों में वापसी करेंगी जिसमें वो एक टीचर का किरदार निभा रही हैं। फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।उनकी फिल्म के ट्रेलर को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आजकल रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर लगी हुई हैं।
उनकी फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज होगी। रानी मुखर्जी ने कहा था फिल्म की फिल्म हिचकी काफी प्यारी सी फिल्म है जिसमें टॉरेट सिन्ड्रोम के बारे में बात किया गया है। फिल्म में इसके माध्यम से बताया गया है कि कैसे हर किसी की जिंदगी में एक हिचकी होती है। रानी मुखर्जी ने साथ ही इसका भी खुलासा किया कि वो भी बचपन में हकलाती थीं।

कल हिचकी का खास प्रीमियर सेलिब्रिटी के लिए रखा गया था जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। स्टार्स ने फिल्म देखी और उन्हें फिल्म कैसी लगी उन्होने शेयर भी किया। रानी मुखर्जी खुद भी प्रीमियर में पहुंची और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए स्टार्स ने उनकी फिल्म को लेकर कैसे रिव्यू दिए।


Click it and Unblock the Notifications