हिचकी: रानी मुखर्जी की फिल्म का कमाल, कजाकिस्तान और रूस के बाद चीन में होगी रिलीज
रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ने जो कमाल किया है उतनी उम्मीद तो शायद रानी मुखर्जी को भी नहीं होगी। बता दें कि भारत, कजाकिस्तान और रुस के बाद हिचकी अब चीन में रिलीज होने जा रही है और ये रानी मुखर्जी के लिए काफी बड़ी बात है। बता दें कि हर जगह इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया है और लोगों ने इसकी सराहना भी की है। रानी मुखर्जी का अभिनय काफी ज्यादा शानदार है और लोगों को इमोशनली ये फिल्म जोड़कर रखती है।
इस फिल्म सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट की है और इस फिल्म के लिए उनको (SIFF) और (IFFM) फेस्टिवल्स में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। अब ये फिल्म चीन में Teacher with Hiccup के नाम से 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

इस बात को लेकर रानी मुखर्जी का कहना है कि ये सच में काफी अच्छा है और जिस तरह का रिसपॉंस इस फिल्म को मिला है वो काफी ज्यादा बेहतरीन है।
इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया है जिसको बार बार हिचकी आती रहती है और वो एक टीचर बनना चाहती है। उसकी इस बीमारी के कारण उसको किसी भी स्कूल में नौकरी नहीं मिलती है लेकिन काफी संघर्ष करने के बाद वो सफल हो जाती है।
फिल्म में रानी का अभिनय जबरदस्त है और फिल्म लोग काफी ज्यादा खुश होते है। अब देखना ये है कि फिल्म चीन में कितना बिजनेस करती है और लोगों का रिसपॉंस क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications