Exclusive: फिल्म 'हीरोपंती' के टाइगर को देख याद आते हैं रितिक-सलमान-जैकी

अस्सी-नंबे के दशक के सुपरस्टार जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ भी अब बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'हीरोपंती' से दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्म के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभिनेता आमिर खान ने तो फिल्म के ट्रेलर लांच पर ही टाइगर को सुपरस्टार घोषित कर दिया था। लेकिन इसके पीछे कारण यह है कि टाइगर ने अपनी फिल्म हीरोपंती में बॉलीवुड के कई स्टार्स को कॉपी कर लिया है, जिसे देखकर ही शायद आमिर ने अपने बेटे जुनैद के दोस्त टाइगर को सुपरस्टार बना दिया है।

Pictures: 'हीरोपंती'

फिल्म के गाने विसल.. में टाइगर ने वो ही डांस स्टेप कॉपी किया है जो कि सुपर स्टार रितिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है... के सपुरहिट सांग एक पल का जीना... में किया था। यहां तक टाइगर की फिजिक भी रितिक रोशन की ही तरह वी शेप की है। हालांकि टाइगर रितिक की तरह ज्यादा लंबे नहीं हैं लेकिन उन्होंने काफी कुछ रितिक के धूम 2 वाले लुक को क़ॉपी कर लिया है।

तो वहीं बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की तरह वो भी काफी अंधविश्वासी हैं। जिस तरह सलमान खान के हाथ में उनका लकी चार्म फिरोजा ब्रेसलेट रहता है ठीक उसी तरह से टाइगर के गले में उनका लकी चार्म तावीज है, जिसे वो कभी नहीं उतारते हैं।

शक्ल और मुस्कान तो खुद उन्हें अपने पापा जैकी श्राफ से मिली हैं। अस्सी-नंबे के दशक के सुपर हीरो जैकी और उनके बेटे में फर्क केवल मूंछों का है।यह तो ट्रेलर के आधार पर समानताएं निकल कर सामने आयी हैं। देखते हैं कि फिल्म में उनकी एक्टिंग किन-किन कलाकारों से मिलती है। फिलहाल तो टाइगर सारे कमाल के एक्टरों का कंपलीट पैकेज है। देखना दिलचस्प होगा कि यह कंपलीट पैकेट पर्दे पर क्या कमाल करता है?

मालूम हो कि सब्बीर खान निर्देशित 'हीरोपंती' में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 मई को प्रदर्शित होने वाली है।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/6DSQ7xQzvhU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X