टाइगर की हीरोपंती के आगे कोचादाइयां की बुरी हार

लेकिन अगर साउथ की बात करें तो कोचादाइयां ने अभी तक कुल 50 करोड़ से भी ज्यादा का बिनजेस कर लिया है। कहा जा रहा है कि रजनी सर की इस फिल्म को मिल रहे धीरे रिस्पॉंस के पीछे कहीं ना कहीं फिल्म की बार बार टली रिलीज डेट है। साउथ में तो रजनी सर के इतने फैंस हैं कि उनकी फिल्म फ्लॉप तो हो नहीं सकती लेकिन नॉर्थ में लोगों ने कोचादाइयां को काफी पीछे छोड़ दिया है। हीरोपंती को अभी भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि हीरोपंती आगे भी कुछ हफ्तों में अच्छा बिजनेस करेगी।
हीरोपंती को इतनी सुपर सफलता मिलने के बाद टाइगर और कृति इतने खुश हैं कि उन्होंने मंदिरों के भी दर्शन करने शुरु कर दिये हैं। हाल ही में टाइगर और कृति बबूलनाथ मंदिर में दर्शन को गये थे। साथ ही दोनों ने मिलकर अपने सभी फैंस को भी ढ़ेर सारा धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि फैंस की वजह से ही उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना बेहतरीन रिस्पॉंस पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











