हीरोपंती और कोचादाइयां के बीच देखें किसमें कितना है दम

साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के सामने आज भी कोई और हीरो टिकने की हिम्मत नहीं करता। यहां तक कि जिस दिन रजनी सर की फिल्में रिलीज होती हैं उस दिन बाकी एक्टर्स अपनी फिल्में रिलीज तक नहीं करते। लेकिन आज बॉक्स ऑफिस पर रजनी सर और कुछ बॉलीवुड से सुपरस्टारों से सजी फिल्म कोचादाइयां का सामना करने जा रहे हैं न्यू कमर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन। दोनों की ही ये पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म से उन्हें रजनीकांत के सामने खड़ा कर दिया गया है। लोगों को रजनीकांत से तो ढ़ेरों उम्मीदें हैं ही लेकिन वहीं युवाओं को हीरोपंती थोड़ इंटरेस्टिंग और उनके टाइप की लग रही है।

वनइंडिया ने एक पोल रखा जिसके अनुसार उन्होंने हीरोपंती और कोचादाईयां क लेकर लोगों से वोट मांगे कि कोचादाईयां या हीरोपंती कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। और ये जानकर आपको हैरानी होगी कि रजनी सर को हीरोपंती के मुकाबले बहुत ही कम वोट मिले हैं। करीब 70 प्रतिशत लोगों का कहना है कि हीरोपंती ही बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी और वो लोग हीरोपंती को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं करीब 25 प्रतिशत लोगों का कहना है कि कोचादाइयां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। लेकिन 5 प्रतिशत का कहना है दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर एवरेज जाएंगी।

हीरोपंती की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद लोगों के रिएक्शन कुछ इस प्रकार हैं-

श्राबंती जी का कहना है- मुझे टाइगर श्रॉफ और कृति दोनों ही बेहद पसंद आए। टाइगर श्रॉफा का स्क्रीन प्रसेंस बेहतरीन है। उन्हें बार बार स्क्रीन पर देखने का मन करता है। फिल्म बहुत ही प्यार से बनाई गयी है। जरुर हिट होगी।

सुप्रिया का मानना है कि कीर्ती बेहतरीन है- मुझे टाइगर तो पसंद आया ही लेकिन साथ ही कृति काफी पसंद आईं। उनकी अदाकारी और उनकी खूबसूरती परदे पर काफी छा रही थी। उन्हें देखकर ये यकीन हो गया है कि उनका भविष्य ब्राइट है।

इसके अलावा भी लोगों ने हीरोपंती को काफी अच्छे अच्छे कमेंट्स दिये हैं। फिल्म के रिव्यू और फिल्म को बिजनेस को लेकर और जानकारी के लिए बने रहिये वनइंडिया के साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X