वर्ल्ड डांस डे के दिन टाइगर ने सरेआम उतारे कपड़े
सुनकर हैरत हुई ना.. लेकिन सच यही है कि सुपरस्टार जैकी श्राफ के साहबजादे सलमान खान की राह पर चल रहे हैं। आप कहेंगे कैसे तो सुनिए अभी तक तो पर्दे पर शर्ट उतारने में केवल सलमान खान ही माहिर थे लेकिन टाइगर मियां तो उनसे भी दस कदम आगे निकले। जनाब ने अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती' के प्रमोशन के दौरान वर्ल्ड डांस डे के दिन जमकर अपने चाहने वालों के बीच में मस्ती की और उनके कहने पर सबके सामने अपनी शर्ट उतार कर अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया।
Must Watch: फिल्म 'हीरोपंती' की तस्वीरें
टाइगर की इस बेबाकी से उनकी महिला फैंस बुरी तरह से उन्हें छूने के लिए बेताब हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़कियां तो टाइगर के चूमने के लिए व्याकुल थीं लेकिन टाइगर ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और सबको फ्लाइंग किस करके शांत करने की कोशिश की। रितिक जैसे तूफानी डांस करने वाले टाइगर ने जमकर अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती के हिट व्हिसल सांग पर फिल्म की कोस्टार कृति शैनन के साथ जमकर ठुमके लगाये हैं।शब्बीर खान के डायरेक्शन वाली हीरोपंती 23 मई को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications