हीरोपंती की बॉक्स ऑफिस शुरुआत- सात करोड़

Heropanti
टाइगर श्रॉफ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी डेब्यू फिल्म से सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। पहले ही दिन हीरोपंती ने करीब सात करोड़ कमाकर अपने साथ रिलीज हुई कोचादाइयां और एक्स मैन को पीछे छोड़ दिया है। टाइगर ने हीरोपंती से इतनी बड़ी सफलता पाकर अपने पिता को खुद पर गर्व करने के लिए एक बेहतरीन वजह दी है। टाइगर की फिल्म हीरोपंती के फर्स्ट लुक लॉंच के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान मौजूद थे और साथ ही सुभाष घई व साजिद नाडियावाला भी मोजूद थे। साजिद ने कहा कि उन्हें टाइगर पर पूरा यकीन है और इसीलिये उन्होंने टाइगर को अपनी दो और फिल्मों के लिए साइन किया है। टाइगर ने इन सभी की विश्वास को बनाए रखते हुए अपनी फिल्म की बेहतरीन शुरुआत की है।

हीरोपंती फिल्म को लेकर दर्शक भी बेहद उत्साहित थे। हालांकि जैकी श्रॉफ जैसी पॉपुलैरिटी की उम्मीद किसी को टाइगर से नहीं थी लेकिन फिर भी टाइगर ने अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की और आखिरकार लोगों को एक बेहतरीन फिल्म दी है। हीरोपंती फिल्म हालांकि वन टाइम वॉच ही कही जा रही है। पहले ही दिन इतनी कमाई करने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि धीरे धीरे फिल्म का कलेक्शन कम ही होगा बढ़ेगा नहीं। क्योंकि पहले ही दिन लोग काफी उम्मीदों के साथ बॉक्स ऑफिस पर हीरोपंती देखने तो चले गये लेकिन हीरोपंती की माउथ पब्लिसिटी कुछ खास नही हो रही है।

आजकल कई फिल्में अपने प्रमोशन्स को लेकर पहले दिन तो हिट हो जाती हैं, अच्छी कमाई कर लेती हैं लेकिन उसके बाद उन्हें जरुरत होती है माउथ पब्लिसिटी की। लोग अपने दोस्तों, जान पहचान वाले लोगों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगों के कमेंट्स सुनकर ही फिल्म देखने का फैसला करते हैं। जहां तक माउत पब्लिसिटी की बात है तो हीरोपंती को कुछ खास पब्लिसिटी नहीं मिल रही है। लोगों को फिल्म सिर्फ वन टाइम वॉच ही लग रही है। तो देखिये हीरोपंती की हीरोपंती बॉक्स ऑफिस पर कब तक चलती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X